पटना | राजस्व निरीक्षक संघ कोरिया के जिला अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिलेभर से आए राजस्व निरीक्षकों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती, एकजुटता और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्वाचन के दौरान सर्वसम्मति से प्रकाश नारायण दुबे को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके नाम का प्रस्ताव रखते ही उपस्थित सदस्यों ने एकमत से समर्थन दिया, जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर सभी राजस्व निरीक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नव-निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रकाश नारायण दुबे ने कहा कि जिले में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों की लंबित मांगों और विभिन्न समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।


