रायगढ़ | राज्य में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत बनाने के तहत भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा प्रारंभ की गई है। इससे घर बैठे जमीन संबंधी जानकारी, राजस्व न्यायालय विवरण, मोबाइल व आधार नंबर जोड़ने, किसान किताब व नामांतरण आवेदन जैसी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। सेवाओं का उपयोग करने के लिए 72890-56060 पर व्हाट्सऐप संदेश भेज सकते हैं।


