राजाखेड़ा में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने रैन बसेरे का किया निरीक्षण:व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए; लोक अदालत को लेकर हुई बैठक

राजाखेड़ा में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा ने हाट का मैदान स्थित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। जहां अव्यवस्था मिलने पर जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा ने हाट का मैदान स्थित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर सफाई कर्मचारी मनोज और अन्य 2 सफाई कर्मचारी मिले। रैन बसेरे में वर्तमान में 20 लोगों के रहने की क्षमता बताई गई एवं 16 बैड और 24 रजाई उपलब्ध पाए गए। पीने के पानी के लिए कैंपर्स, सुरक्षा प्रहरी, प्राथमिक स्वास्थ्य किट, अग्निशमन यंत्र, लोगों के लिए न्यूनतम दरों पर भोजन की व्यवस्था, बाथरुम में गीजर की व्यवस्था नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही जल्द से जल्द व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान निजी सहायक विशाल कुमावत और ताल्लुका सचिव अंकित मंगल उपस्थित रहे। इसके अलावा राजाखेड़ा में 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा ने की। ताल्लुका विधिक सेवा समिति के सचिव अंकित मंगल ने बताया कि बैठक में उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में सहयोग करने के लिए आदेशित किया गया है। बैठक में उपस्थित उपखण्ड अधिकारी वर्षा मीणा को राजस्व प्रकरणों के अधिकाधिक निस्तारण करवाने के लिए निर्देशित किया गया। जिससे आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ प्राप्त हो सके। बैठक में उपखण्ड अधिकारी वर्षा मीणा, तहसीलदार टिकेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *