राजा गार्डन कॉलोनी के क्वार्टरों में घुसा सांभर, जंगलात विभाग ने रेस्क्यू किया

भास्कर न्यूज| जालंधर बस्ती बावा खेल और कपूरथला रोड से सटी राजा गार्डन कॉलोनी में वीरवार रात को करीब 8 बजे सांभर आ गया। भागता हुआ सांभर क्वार्टरों में घुस और लोगों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। सांभर के मुंह और टांगों से खून निकल रहा था। लोगों ने जंगलात विभाग को सूचित किया। करीब 11 बजे सांभर को जाल डालकर पकड़ा और लेकर चौहाल के जंगलों में छोड़ दिया गया। जंगलात विभाग के रेंज अफसर जसवंत सिंह ने कहा कि ये 25वां सांभर है। दो महीने में इतने सांभर शहर की तरफ आए हैं। कई जानवर तो घायल हो जाते हैं और कई मर भी जाते हैं। जसवंत सिंह ने कहा कि जब भी ऐसा जानवर शहर में दिखाई दे तो उसे पकड़ने की कोशिश न करें। वैसे तो ये जानवर काफी डरपोक होता है। कई बार अपना बचाव करने के लिए हमला तक कर देते हैं। लेकिन इनसे डरपोक जानवर कोई नहीं है। इसलिए हमें खुद भी ध्यान रखना होगा। जंगली जानवरों का घर खुद मनुष्य खत्म कर रहा है। इसलिए अब ये जानवर शहर के आसपास के गांवों में झुंड बनाकर रहते हैं। जब रास्ता भटकते हैं तो शहर की तरफ रुख कर लेते हैं। वहीं क्वार्टरों के मालिक दर्शन सिंह आहूजा ने बताया कि उन्हें जब पता चला कि सांभर आया है। उन्होंने तुरंत जंगलात विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। क्वार्टर में जो महिला थी। उसने सूझ बूझ दिखाते हुए बाहर से कुंडी लाग दी थी। जंगलात विभाग के कर्मचारी प्रदीप कुमार ने कहा कि सांभर किसी वाहन की टक्कर से घायल हुआ लगता था। जिसकी मरहम पट्टी भी की गई। बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *