राजा वड़िंग ने किया पंजाबियों का धन्यवाद:बोले- साल 2024 चुनावों का रहा; हर चुनाव में मजबूत हुए, पंजाब की सच्ची आवाज बनकर उभरे

पंजाब में साल 2024 चुनावों के नाम रहा। 2022 में करारी हार का सामना करने वाली कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाबियों का चुनावों में सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। उनका कहना है कि कुछ-कुछ महीनों के बाद तीन महत्वपूर्ण चुनाव हुए हैं। जिसमें कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिससे स्पष्ट है कि 2027 पंजाब कांग्रेस का वर्ष रहेगा। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर संदेश पोस्ट करते हुए कहा- इस चुनावी वर्ष ने कांग्रेस पंजाब के हर कार्यकर्ता, नेता और पदाधिकारी की कड़ी मेहनत का प्रमाण दिया है। जमीनी स्तर पर निरंतर प्रयासों के माध्यम से हमने अपनी ताकत को बढ़ाया है और पंजाब की सच्ची आवाज बनकर उभरे हैं। लोकसभा से लेकर पंचायत और नगर निगम (MC) चुनावों तक, लोगों ने यह दिखा दिया है कि 2027 पंजाब कांग्रेस का वर्ष है। लोकसभा में सबसे अधिक सीटें कांग्रेस को मिली 2022 में आम आदमी पार्टी ने 93 सीटें हासिल कर इतिहास रचा था। लेकिन 2024 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने 7 सीटें हासिल की और आप 3 पर सिमट गई। उप-चुनावों में भी आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर आगे रही, लेकिन पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर का गढ़ मानी जाने वाली संगरूर में हार गई। पंचायती चुनावों की बात करें तो कई हारे कांग्रेसी इस समय हाईकोर्ट का रुख कर चुके हैं। जिनमें अधिकतर केस एफिडेविट रद्द के हैं। नगर निगम चुनावों में भी फंसा पेच पंजाब में 5 शहरों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा में नगर निगम चुनाव संपन्न हुए हैं। सिर्फ पटियाला एकमात्र सीट है, जहां आम आदमी पार्टी अपना मेयर बनाने में सफल रही है। अन्य चारों सीटों में से दो पर कांग्रेस और दो पर आम आदमी पार्टी आगे हैं। लेकिन, सभी सीटों पर किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *