राजिम कुंभ कल्प में गंगा आरती की गई

धमतरी| भारत के संतों का आगमन छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम कुंभ कल्प में हुआ है। यहां शाम को गंगा आरती की गई। इस आरती में प्रज्ञा भारती की साध्वी व कथावाचिका देवी भूमिका शामिल हुईं। आरती में संत राजीव लोचन दास, युवराज पांडे, गरियाबंद विधायक रोहित साहू भी शामिल हुए। देवी भूमिका ने बताया कि गंगा आरती का मुख्य उद्देश्य जल प्रदूषण को रोकना और जल संरक्षण करना है। भविष्य में जल की भी कमी आ सकती है, इसलिए नदियों को स्वच्छ रखना बहुत आवश्यक है। यही संदेश समाज को देने के लिए गंगा आरती का आयोजन हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *