राजिम| राजिम और उसके आसपास के गांव में भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर समिति के निर्णय अनुसार प्रत्येक त्योहार को मनाया जाता है। होली पर्व के लिए सोमवार की आधी रात के बाद 1:30 बजे मुहूर्त अनुसार होलिका दहन किया गया सबसे पहले यहां महामाया मंदिर प्रांगण के सामने पंडित विजय शर्मा के मंत्रोच्चार के साथ श्री राजीव लोचन ट्रस्ट कमेटी के सर्वांकार चंद्रभान राजू ठाकुर ने होलिका दहन किया जिसमें मंदिर समिति के श्रवण सिंह ठाकुर, राजेंद्र मनु, तुषार सिंह ठाकुर, नीरज ठाकुर, पार्षद तुषार कदम सहित बड़ी संख्या में नगर वासी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इसके बाद भूतेश्वर नाथ महादेव के पास होलिका दहन किया गया, फिर भैरव बाबा मंदिर और आखिर में कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पास मंदिर समिति द्वारा होलिका दहन किया गया इसके बाद से नगर में आने को जगह होलिका दहन करने का शुभारंभ हुआ।


