राजिम भक्तिन माता की जयंती मनाई गई

कोरबा | माता कर्मा सेवा समिति कोरबा ने भगवान राजीव लोचन की अनन्य भक्त, राजिम भक्तिन माता की जयंती मनाई। समिति के पदाधिकारियों ने माता राजिम की पूजा-अर्चना कर आरती की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि राजिम भक्तिन माता तप, त्याग और भक्ति की पर्याय थीं। उनका आशीर्वाद सदैव सभी का मंगल करे, ऐसी कामना के साथ पूजा के उपरांत प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर माता कर्मा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेमलाल साह, उपाध्यक्ष सीमा साहू, संरक्षक गजानंद प्रसाद साहू, सचिव विनोद कुमार साहू, खरमोरा के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू, बेद प्रसाद साहू, राम नारायण साहू, आरपी साव, खरमोरा साहू समाज के कोषाध्यक्ष छबिलाल साहू, रामलाल साहू समेत समाज के लोग बड़ी सख्या में उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *