अमृतसर | थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस ने राजीव आत्महत्या मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन की पहचान रकेश नैय्यर निवासी लॉरेंस रोड, अमित नंदा निवासी कश्मीर एवेन्यू और रमेश अरोड़ा निवासी वाइट एवेन्यू के रूप में हुई है। शिकायत में मृतक राजीव के बेटे रजत रावड़ा ने बताया कि पिता का आरोपियों के साथ पैसों का लेन-देन था। एसएचओ रोबिन हंस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रहे हैं।


