राजीव लोचन मंदिर में शिव महापुराण कथा प्रारंभ

राजिम| सावन के दूसरे पखवाड़े में श्री राजीव लोचन मंदिर में सप्त दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन शुरू हुआ। वेदी पूजन और देव आवाहन के साथ अखंड दीप प्रज्वलित कर कथा यज्ञ का शुभारंभ हुआ। मुख्य यजमान के रूप में राजेंद्र सिंह ठाकुर पत्नी के साथ पूजन कर रहे हैं। नाग पंचमी पर राजीव लोचन को श्रीकृष्ण रूप में नाग देवता के साथ सजाया गया। कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में नाग की आकृति का विशेष श्रृंगार किया गया। दोनों मंदिरों में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही। भगवान की अद्भुत छवि देखने लायक थी। सावन भर राजिम में धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। शिवभक्तों और आम लोगों में उत्साह साफ नजर आ रहा है। शिव पुराण कथा को लेकर मंदिर परिसर में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधक पुरुषोत्तम मिश्रा, सर्वराकार चंद्रभान सिंह ठाकुर, शिव सिंह ठाकुर, श्रवण सिंह ठाकुर, रामकुमार सिंह ठाकुर और बैकुंठ सिंह ठाकुर जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *