राजेंद्र राठौड़ की बीकानेर में बैठक, मोदी की अजमेर जनसभा की तैयारियों पर जोर

भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक में 28 फरवरी को नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि अजमेर की ऐतिहासिक धरा पर आयोजित होने वाली विशाल जनसभा एवं लगभग 25,000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया है। अजमेर की यह जनसभा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने वाला जनआंदोलन सिद्ध होगी। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने प्रेरक शब्दों में कहा कि संगठन की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। प्रधानमंत्री जी का अजमेर आगमन प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया और कहा कि गांव-गांव से कार्यकर्ता व आमजन इस जनसभा में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, तोलाराम कूकना, कुंभाराम सिद्ध, नारायण चौपड़ा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, रामेश्वर पारीक, राजकुमार कसवा, कोजुराम सारस्वत, अशोक प्रजापत, जसवंत दहिया, सरिता नाहटा, सुनीता हटीला, तरुण स्वामी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, विनोद करोल, अशोक मारु, सुरेंद्र स्वामी, रघुवीर प्रजापत, रामकुमार व्यास, जोगेंद्र शर्मा, महेंद्र ढाका, राजाराम सिंगड़, चंद्रमोहन जोशी, भंवरलाल जांगिड़, प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, धर्मपाल डूडी, विशाल गोलछा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *