राजेन्द्रग्राम पुलिस ने अवैध शराब से भरा बोरा पकड़ा
राजेन्द्रग्राम। गत दिवस मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धरहरकला रीवा अमरकंटक मेन रोड के किनारे धूपसिंह के निर्माणाधीन मकान के सामने एक व्यक्ति एक पीले रंग की बोरी तथा एक काले रंग के बैग में शराब रखे वाहन के प्रतीक्षा में खड़ा है। सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु गवाह धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता एवं विनोद कुमार व हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति रोड किनारे एक पीले रंग की बोरी तथा एक काले रंग के बैग रखे खड़ा था जिससे समक्ष गवाहान उपरोक्त के नाम पता पूछने पर अपना नाम उत्तम कुमार पासवान पिता रामस्वरूप पासवान उम्र 40 वर्ष निवासी अतरौलीवन पोस्ट डुमरा थाना अम्बा जिला औरंगाबाद बिहार हाल उर्मिला कालोनी राजेन्द्रग्राम का होना बताया जिसके कब्जे में रखी काले रंग के बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें गोवा शराब एवं देशी प्लेन मदिरा तथा पीले रंग की बोरी में देशी प्लेन मदिरा शराब भरी होना पाया गया। शराब को बैग एवं बोरी से बाहर निकलवाकर गिनती की गयी जो काले रंग के बेग में 50 पाव गोवा व्हिस्की शराब एवं 42 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब तथा पीले रंग के बोरी में 208 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब होना पाया गया। उत्तम कुमार पासवान को धारा 94 बी.एन.एस.एस. की नोटिस दिया जाकर शराब रखने के संबंध में दस्तावेज चाहे गये जो कोई दस्तावेज नही होना लेख किया। काले रंग के बैग में 50 पाव गोवा व्हिस्की शराब प्रत्येक 180 एमएल प्रत्येक कीमती 135/- रूपये कुल कीमती 6750/- रूपये एवं 42 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक 180 एमएल प्रत्येक कीमती 70/- रूपये कुल कीमती 2940/- रूपये तथा पीले रंग की बोरी में 208 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक 180 डस् प्रत्येक कीमतीं 70/- रूपये कुल कीमती 14560/- रूपये कुल 54 लीटर अवैध शराब कुल कीमती 24250/-रूपये की जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया।


