राजेश दीक्षित के जिला अध्यक्ष बनने के छपे पोस्टर:बिना घोषणा समर्थकों ने घर के बाहर की आतिशबाजी, दावेदारों ने की शिकायत

मंदसौर में बीजेपी संगठन की घोषणा से पहले ही डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के करीबी राजेश दीक्षित के समर्थकों ने जिला अध्यक्ष बनने के होर्डिंग बैनर छपवा लिए। वहीं दीक्षित के घर समर्थकों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। संगठन चुनाव में मंडल अध्यक्ष के बाद जिलाध्यक्ष की घोषणा होना बाकी है। जिलाध्यक्ष पद के लिए दिल्ली से लेकर भोपाल तक दावेदारों की ओर से जोर लगाया जा रहा है। दावेदारों ने पार्टी स्तर पर की शिकायत
सोमवार शाम तक अधिकृत सूची आने का इंतजार होता रहा। पहले से होर्डिंग बैनर छपने के बाद जिलाध्यक्ष के अन्य दावेदारों ने आपत्ति जताते हुए पार्टी स्तर पर शिकायत भी की है। इसके बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। इन सबके बीच भाजपा नेता दीक्षित ने सोशल मीडिया पर इसे अफवाह बताते हुए ऐसी चर्चा का खंडन किया। समर्थकों ने घर के बाहर मनाया जश्न
मल्हारगढ़ में रविवार की रात राजेश दीक्षित के घर उनके समर्थकों में जश्न का माहौल दिखा। दीक्षित के घर समर्थकों की भीड़ नजर आई। समर्थकों ने आतिशबाजी भी की। इधर, रात से ही सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर दीक्षित के जिलाध्यक्ष बनने को लेकर बधाईयां का दौर शुरू हो गया। दोपहर बाद बीजेपी नेता आशीष विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इन सभी बातों का खंडन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *