अमृतसर | शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फांसी की सजा प्राप्त बलवंत सिंह राजोआणा की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने के लिए राष्ट्रपति के समक्ष दायर गई दया याचिका वापस लेने संबंधी अंतिम फैसला लेने से पहले सिख कौम की सलाह लेने का एलान किया है। एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने जेल में नजरबंद राजोआणा के साथ मुलाकात के बाद विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। धामी ने कहा कि अंतिम फैसला लेने के लिए सिख कौम का इकट्ठ बुलाने का निर्णय लिया गया है। फैसला लेने से पहले सिख कौम की राय लेनी अनिवार्य है। इसे लेकर जल्द ही विश्व स्तरीय इकट्ठ बुलाया जाएगा।


