राज्यपाल कटारिया नाकोड़ा पहुंचे:जैन तीर्थ में दर्शन किए, पौधरोपण भी किया

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान नाकोड़ा पहुंचे। उन्होंने विश्व विख्यात नाकोड़ा जैन तीर्थ में विधिवत पूजा-अर्चना की और अधिष्ठायक भैरवदेव के दर्शन कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की। राज्यपाल कटारिया ने संध्याकालीन आरती की। इस अवसर पर नाकोड़ा ट्रस्ट मंडल की ओर से उनका पारंपरिक सम्मान किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए राज्यपाल ने तीर्थ की आध्यात्मिक विरासत और समाज में सद्भाव के संदेश की सराहना की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए तीर्थ परिसर में पौधरोपण किया। राज्यपाल कटारिया ने अधिकाधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया और कहा कि प्रकृति संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे पवित्र स्थलों पर हरित पहल समाज को सकारात्मक दिशा देती है। कार्यक्रम के दौरान नाकोड़ा ट्रस्ट से गणपत बुरड़, बाठिया ट्रस्ट से गणपत बाठिया, उपखंड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह खंगारोत, प्रशासनिक अधिकारी, ट्रस्ट सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *