राजसमंद में आज राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ विधायक दीप्ति माहेश्वरी और जिला प्रमुख रतनी देवी भी मौजूद रहे। बैठक में जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने अब तक हुई प्रगति को देखा। कलेक्टर ने बताया कि जिले में 65 हजार 942 परिवारों को इस योजना में लाभान्वित किया जा चुका है जो लक्ष्य का 64.75 प्रतिशत है। इस पर राज्यपाल ने शेष कार्य भी समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने हुए शत प्रतिशत लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत 1092 करोड़ रुपए की लागत से चम्बल-देवगढ़-भीम परियोजना का कार्य जारी है। इससे ब्लॉक भीम-देवगढ़ के 197 गांवों के 33169 घरों में नल से जल पहुंचेगा। ऐसे ही 133 करोड़ रुपए की लागत से 44 गांवों के लिए बाघेरी का नाका-चिकलवास योजना पर बताया कि 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा राज्यपाल ने केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी ली बैठक का शुभारंभ एवं समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद राज्यपाल जनजाति बालिका छात्रावास पहुंच कर छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां से राज्यपाल पीपलांत्री में पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल एवं सरपंच अनिता पालीवाल के नेतृत्व में किए गए पर्यावरण संरक्षण के कार्यों का अवलोकन किया। पद्मश्री पालीवाल ने उनकी बेटी की स्मृति में लगे प्रथम पेड़ से दौरे की शुरुआत कर पीपलांत्री में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद राज्यपाल ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी प्रभु के सांयकालीन भोग आरती के दर्शन किए। जहां मंदिर मण्डल अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने राज्यपाल को रजाई ओडाकर समाधान किया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।


