राज्यपाल ने किए रामराजा सरकार के दर्शन:कहा- ओरछा को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहिए

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा में हैं। उन्होंने दौरे की शुरुआत रामराजा सरकार मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना से की। इसके बाद ओरछा के किलों और धरोहरों का निरीक्षण किया। ओरछा किले के भ्रमण के दौरान साहित्यकार और गाइड हेमंत गोस्वामी ने राज्यपाल को किले के ऐतिहासिक महत्व और वास्तुकला की बारीकियों के बारे में बताया। राज्यपाल ने किले और ओरछा की प्राकृतिक धरोहरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह स्थान भारतीय इतिहास और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। इसके बाद राज्यपाल लक्ष्मी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के दर्शन किए और ऐतिहासिक पेंटिंग्स का अवलोकन किया। इन पेंटिंग्स को देखकर राज्यपाल अभिभूत हो गए। उन्होंने ओरछा की सांस्कृतिक संपदा की सराहना की। महिला पर्यटकों से जानी राय राज्यपाल ने हैदराबाद और कानपुर से आई 100 वर्षीय महिला पर्यटक से भी चर्चा की। महिला ने ओरछा की खूबसूरती और यहां की ऐतिहासिक धरोहरों की जमकर तारीफ की। राज्यपाल ने पर्यटकों से उनकी राय जानी। राज्यपाल के साथ निवाड़ी जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ भी थे। राज्यपाल ने कहा कि ओरछा में पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं। इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *