राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े आज शुक्रवार को भीलवाड़ा आएंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।तय कार्यक्रम के अनुसार बागड़े सुबह 8:20 बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर से रवाना होंगे। सुबह 10:15 बजे भीलवाड़ा पुलिस लाइन लाइन पर बनाए अस्थाई हेलीपैड़ पर उतरेंगे। सनातन मंगल महोत्सव में होंगे शामिल यहां से वे सड़क मार्ग से संगम विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।यहां 11 से दोपहर 12:30 बजे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे ।दोपहर 1:30 बजे राज्यपाल हरिसेवा धाम के लिए रवाना होंगे,यहां 1:45 बजे पहुंच कर सनातन मंगल महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। करीब 25 मिनट रुकने के बाद दोपहर 2:15 बजे पुलिस लाइन के लिए रवाना होंगे। यहां से जयपुर के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल के दौरे को लेकर हेलीपैड ओर आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।


