राज्यपाल मंगूभाई पटेल कल ओरछा में:श्री रामराजा मंदिर से शहीद पार्क तक करेंगे भ्रमण

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल 14 दिसंबर को निवाड़ी जिले में रहेंगे। वे ओरछा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेंगे। राज्यपाल ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन कर पूजन अर्चन भी करेंगे। राज्यपाल का दौरा सुबह 10ः40 बजे ओरछा हेलीपैड पर आगमन से शुरू होगा। इसके बाद 10 बजकर 45 मिनट पर वे ओरछा के लिए निकलेंगे और सवा 11 बजे तक श्री रामराजा मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर दर्शन के बाद राज्यपाल सवा 11 बजे एमपीटी शीश महल के लिये रवाना होंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित है। दोपहर 12ः20 तक राज्यपाल ओरछा किला परिसर का भ्रमण करेंगे और 12 बजकर 35 मिनट पर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के लिये प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे लाडपुरा खास के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे एमपी टूरिज्म होम स्टे में दोपहर भोज करेंगे। दोपहर करीब डेढ़ बजे एमपीटी शीश महल के लिये प्रस्थान करेंगे। यहां एमपी टूरिज्म में होम स्टे करेंगे। इसके बाद करीब पौने 4 बजे तक राज्यपाल एमपीटी शीश महल में रहेंगे। इसके बाद 03ः45 बजे लक्ष्मी मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे मंदिर की ऐतिहासिक पेंटिंग्स का अवलोकन करेंगे। इसके बाद 4 बजकर 10 मिनट पर वे ओरछा हेलीपैड पहुंचेंगे और 4ः15 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *