राज्यपाल से युवती की मौत की जांच की मांग:मंडी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, ग्रामीणों ने लगाया हत्या का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

मंडी जिले में सपलोह गांव की नीलम कुमारी की मौत का मामला गरमा गया है। बता दे कि ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नीलम कुमारी की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। इस मामले को लेकर ग्रामीण सोमवार को कोटली में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मामले को लेकर पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष भुवनेश ठाकुर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की अपील की है। राज्यपाल से जांच की मांग उन्होंने 20 फरवरी को पुलिस द्वारा दिए गए बयान पर भी सवाल उठाए हैं, क्योंकि परिवार का कहना है कि नीलम कुमारी ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग नहीं लगाई थी। भुवनेश ठाकुर ने राज्यपाल से आग्रह किया कि मामले की गहन और पारदर्शी जांच की जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। आंदोलन की चेतावनी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं। वहीं, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रतिनिधिमंडल को पूरे मामले में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष जांच करने का आवाहन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *