राज्यसभा चुनाव की दौड़ में मैं शामिल नहीं: भूपेश बघेल

भास्कर न्यूज|बालोद रविवार को कुसुमकसा, डौंडी क्षेत्र में सामाजिक कार्यक्रम मंे शामिल होने के बाद रायपुर वापसी के दौरान जिला मुख्यालय के दल्ली चौक में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के नेताओं पदाधिकारियों से मुलाकात की । राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। पूर्व सीएम ने कहा कि राज्यसभा चुनाव की दौड़ में मैं शामिल नहीं हूं। मैं विधायक हूं, इसके अलावा महामंत्री भी हूं। राज्यसभा में कौन जाएगा, उम्मीदवार का फैसला पार्टी हाईकमान तय करेगी। एक-एक सीट भाजपा व कांग्रेस से खाली हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *