रांची | 75वें संविधान दिवस पर हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य के जेलों में दीवार लेखन द्वारा संविधान की प्रस्तावना को चित्रित किया जा रहा है। कारा निरीक्षणालय ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जेल अधीक्षकों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के कारा निदेशक की आेर से इस संबंध में झारखंड समेत सभी राज्यों के गृह सचिव या जेल आईजी को इस संबंध में निर्देश दिया गया था। इसी के आलोक में झारखंड के जेलों में संविधान की प्रस्तावना को चित्रित किया जा रहा है। कारा निदेशक की आेर से आए पत्र में जेल अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे जेल में कर्मचारियों और कैदियों को गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल करें। कार्रवाई की रिपोर्ट भी मंत्रालय को भेजने का निर्देश दिया गया है।


