राज्य के हर सदर अस्पताल में बने एडवांस्ड डेंटल क्लिनिक : मंत्री

पाकुड़ सदर अस्पताल में बने एडवांस्ड डेंटल क्लिनिक को पाइलट मॉडल बताया झारखंड में पहली बार झासा दंत संवर्ग की राज्य स्तरीय एक दिवसीय दंत सम्मेलन का आयोजन आईएमए हॉल में किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सीके शाही उपस्थित थे। सम्मेलन में राज्य के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापित लगभग 150 दंत चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान डॉ. शाहरुख अकबर ने पीपीटी के माध्यम से सरकारी अस्पतालों में दंत चिकिसकों को आने वाली समस्या व उसके निराकरण के लिए उठाए जाने वाले कदम से अवगत कराया गया। अंत में उन्होंने पाकुड़ जिला के सदर अस्पताल में एडवांस्ड डेंटल क्लिनिक की स्थापना को पाइलट मॉडल का नाम देते हुए कहा कि ऐसी ही उन्नत डेंटल क्लिनिक राज्य के हर सदर अस्पताल में बने। फरवरी के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना जल्द ही साकार होगा और राज्य की जनता को रिम्स-2 का उपहार दिया जाएगा। फरवरी के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। हम झारखंड के हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दंत चिकित्सकों की भूमिका अहम है और उनकी सभी मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी। सम्मेलन के दौरान दंत संवर्ग ने अपनी 12 सूत्री मांगों का एक मांग पत्र मंत्री एवं निदेशक प्रमुख को सौंपा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *