राज्य महिला आयोग की महा जनसुनवाई 10 मार्च को बिलासपुर:महिला उत्पीड़न मामलों पर त्वरित न्याय मिलेगा, नए प्रकरण भी दर्ज होंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की महा जनसुनवाई 10 मार्च को बिलासपुर में आयोजित की जाएगी। इस जनसुनवाई का उद्देश्य संभाग भर से आने वाले महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण करना और पीड़ितों को न्याय दिलाना है। यह जनसुनवाई सुबह 9 बजे से प्रार्थना भवन, जल संसाधन विभाग, बिलासपुर के सभाकक्ष में होगी। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) की अध्यक्षता में गठित न्यायपीठ इसकी सुनवाई करेगी। इस अवसर पर आयोग की सदस्य सरला कोसरिया और दीपिका शोरी भी उपस्थित रहेंगी। आयोग अधिनियम की धारा 10(3) के तहत बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों से प्राप्त महिलाओं से संबंधित आवेदनों और शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। जनसुनवाई में पीड़ित महिलाएं नए प्रकरण भी दर्ज करा सकेंगी, जिन पर आयोग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *