राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल CM हाउस पहुंचे:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से की मुलाकात, लुधियाना उपचुनाव पर दी बधाई

पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक डॉ.अशोक मित्तल ने राज्य के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के साथ मुलाकात की। ये मुलाकात लुधियाना में हुए उप चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत को लेकर हुई। मित्तल ने सीएम मान को बधाई दी और राज्य के सुधार पर चर्चा हुई। इसे लेकर सांसद अशोक मित्तल ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएम के साथ फोटो शेयर किए हैं। मित्तल बोले- लुधियाना उपचुनाव जीत पर दी बधाई राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल ने कहा- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक आकर्षक बैठक हुई। जिसमें पंजाब और राष्ट्र के कल्याण के लिए चर्चा की गई। मित्तल ने आगे कहा- लुधियाना उपचुनाव में उनकी शानदार जीत के लिए सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी को बधाई दी। हमारी सार्थक चर्चा पंजाब की विकास प्राथमिकताओं पर केंद्रित थी, जिसमें युवाओं को सशक्त बनाना, कृषि को पुनर्जीवित करना और औद्योगिक विकास में तेजी लाना शामिल था। मिली जानकारी के अनुसार ये मुलाकात पंजाब के सीएम भगवंत मान के आवास पर हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *