राज्य सरकार जनता को राहत देने में असफल: इंदौरा:कहा- भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर कोई काम नहीं कर पाई

प्रदेश में भाजपा सरकार का जन विरोधी एक वर्ष पूर्ण होने पर शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में बुधवार दोपहर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार का सत्ता संभाले एक वर्ष पूरा हो चुका है। मगर सरकार अपने कार्यकाल में जनता को किसी भी प्रकार की राहत प्रदान करने में असफल रही है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, महिला अत्याचार और किसानों की समस्याओं से जुडे़ मुद्दों पर कोई काम नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण की योजनाओं में देरी से आमजन में आक्रोश है। भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जिस तरह से संसद के अंदर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अपमान किया गया है, जिसके कारण देशभर में भाजपा सरकार के प्रति भारी विरेाध व्याप्त है। गृह मंत्री को तत्काल प्रभाव से अपने पद से त्याग पत्र देकर माफी मांगनी चाहिए। तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक साल में प्रदेश के किसानों से वादे किए थे। वह आज तक पूरे नहीं कर पाए हैं, जिसके कारण किसानों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। तारानगर प्रधान संजय कस्वां ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों से जो वादे किए थे। उनमें से एक भी वादे को सरकार पूरा नहीं कर पाई है। आज प्रदेश के किसान अपने हक व अधिकारों के लिए प्रत्येक जिले व तहसीलों में आंदोलनरत हैं। इस दौरान पीसीसी सचिव दिनेश कस्वां, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किषोर दांदू, धर्मेन्द्र बुडानिया, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, पीसीसी महासचिव रामजीलाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन जमील चौहान ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *