राज्य स्तरीय दृष्टिहीन खेलकूद टूर्नामेंट खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम:साधारण, एक टांग और तीन टांग दौड़ का हुआ आयोजन, 28 को समापन

दृष्टिहीन क्रीड़ परिषद अजमेर और सक्षम संस्थान (जोधपुर प्रांत) के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय दृष्टिहीन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज किया गया। प्रोग्राम संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को खेल की शपथ दिलाते कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इसमें अलग-अलग खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने अपना पूरा दमख़म दिखाया। संयोजक स्वरूप सिंह ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल, 34वीं राज्य स्तरीय दृष्टिहीन एवं संगीत तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बाड़मेर जिले के निंबला हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की जा रही है। इसका समापन 28 दिसंबर को होगा। इसमें शिक्षा मंत्री दिलावर के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। गुरुवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज किया गया। इसमें जूनियर, सीनियर खिलाड़ियों की साधारण दौड़, एक टांग दौड़, तीन टांग दौड़, कैप दौड़ का आयोजन किया गया। वहीं सीनियर खिलाड़ियों ने गोला फेंक खेला गया। दृष्टिहीन क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष बाबूलाल बसीटा ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना के साथ अनुशासित होकर खेलने के लिए प्रेरित किया जाए। आयोजन सचिव उतमाराम सुथार ने बताया कि गुरुवार को अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दौड़ और गोला फेंक है। जूनियर दोड़ में रहे विजेता जूनियर साधारण दौड़ में पहले स्थान पर पेमाराम बाड़मेर, दूसरे स्थान पर विक्की अजमेर, तीसरे स्थान रितीक जोधपुर रहे। इसी तरह एक टांग दौड़ में फर्स्ट स्थान पर पेमाराम बाड़मेर, सेकेंड स्थान पर रितिक जोधपुर और थर्ड स्थान पर अमना खान बाड़मेर, तीन टांग दौड़ में पहले स्थान गोरधनराम, मनीष जोधपुर, दूसरे स्थान पर सुनिल जलवानिया विष्णुराम जोधपुर, तीसरे स्थान पर जोगराज सिंह बाड़मेर, प्रमोद जोधपुर रहे है। कैंप दौड़ में अमान खान जोधपुर, दूसरे स्थान पर सुनिल जलवानिया जोधपुर रहे। गोला फेंक में पहले स्थान पर कैलाश उदयपुर, दूसरे स्थान पर सुनिल जलवानिया जोधपुर रहे। सीनियर वर्ग में यह रहे विजेता साधारण दौड़ पहला स्थान- विष्णु जोधपुर दूसरा स्थान- बींजाराम बाड़मेर तीसरे स्थान – मूलाराम एक टांग दौड़ पहला स्थान- लकेश जोधपुर दूसरे स्थान- देवीलाल बाड़मेर तीसरे स्थान- गोंविद जोधपुर तीन टांग दौड़ पहले स्थान- शुभम साहू रामचंद्र माली अजमेर दूसरे स्थान- अशोक मीणा, देवीलाल खंडेरा उदयपुर तीसरे स्थान- किशन सिंह, मुकेश अजमेर कैंप दौड़ पहले स्थान- लक्की अजमेर दूसरे स्थान- ईश्वर अजमेर तीसरे स्थान- आशीष कुमार सीकर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *