राज्य स्तरीय महिला मड़ई:2 दिनों में महिला स्व सहायता समूह ने बेचे 5 लाख के प्रोडक्ट, 8 मार्च तक चलेगा आयोजन

महिला बाल विकास विभाग द्वारा राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में महिला मड़ई में महिलाओं का उत्साह नजर आ रहा है। महिला मड़ई में प्रदेश के सभी 33 जिलों से 87 महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा स्टॉल लगाया गया है। इन स्टॉल में एकताल बेल मेटल, गुड़ से बने प्रोडक्ट, बस्तर आर्ट, कोसा, हैंडलूम सिल्क साड़ी, पैरा आर्ट, टोकनी, महुआ से उत्पादित सामग्री, श्रृंगार वस्त्र की सामग्री, और महिला समूह की द्वारा उत्पादित सुगंधित चावल को लोग पसंद कर रहे हैं। और यहां जमकर खरीददारी हो रही है। 2 दिनों में 5 लाख रुपए महिला स्व सहायता समूहों ने कमाए अधिकारियों ने बताया कि महिला मड़ई में महिला स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 2 दिनों में 5 लाख रुपए के सामान महिला समूहों द्वारा बेचे गए। 4 मार्च को पहले दिन 1.65 लाख रुपए और 5 मार्च को 3.30 लाख रुपए की सामग्री महिलाओं द्वारा बेची गई है। 8 मार्च तक चलेगा मड़ई अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने 4 दिवसीय महिला मड़ई का आयोजन रायपुर के साइंस कालेज मैदान में किया है। 4 मार्च से 8 मार्च तक चलने वाले इस उत्सव में साजो समान, कपड़े, खान-पान की चीजें सहित कई स्टॉल शामिल हैं। मड़ई मेले में महिला एवं बाल विकास विभाग के समूहों के साथ अन्य विभागों के समूह जैसे-एनआरएलएम, वन विभाग, पंचायत विभाग इत्यादि की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के विक्रय एवं प्रदर्शन के लिए निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया गया है। साथ ही, स्थानीय महिला उद्यमियों एवं महिलाओं को प्रोत्साहित करन के लिए पंजीकृत महिला उद्यमियों, उत्पादक, स्टार्ट-अप को भी स्टॉल दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *