कवर्धा| शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए राज्य स्तरीय रोजगार मेला 9 व 10 अक्टूबर को प्रस्तावित है। रोजगार मेला में प्रदेश की विभिन्न निजी संस्थाओं से प्राप्त रिक्तियों पर सीधी भर्ती मेला स्थल पर साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी। 2024 से पूर्व रोजगार पंजीयन वालों को नए रोजगार पंजीयन पोर्टल में अपना पंजीयन व अपडेट कराना अनिवार्य होगा।


