राज्य स्तरीय शिविर के लिए शौर्य का चयन

भास्कर न्यूज | चंडीपारा शाहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय एकदिवसीय शिविर 2026 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ के होनहार स्वयंसेवक शौर्य टंडन का चयन किया गया है। शौर्य टंडन, पिता भगत राम टंडन, कक्षा 11वीं आर्ट्स के विद्यार्थी हैं। उनके चयन से विद्यालय परिवार में हर्ष और गौरव का वातावरण है। इस अवसर पर विद्यालय संचालक नरेंद्र कुमार पाण्डेय, प्राचार्य अशोक कुमार मिरे, उप प्राचार्य अर्जुन लाल यादव, विभाग प्रमुख अखिल शुक्ला, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार खूंटे, नेहा खरे महिला प्रकोष्ठ, अंकित तिवारी, संजना साहू, सुरेश साहू सहित समस्त विद्यालय परिवार ने शौर्य टंडन को शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *