भिलाई | छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के तत्वावधान में 22 मार्च को राज्य स्तरीय सामाजिक समरसता सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। संगठन अध्यक्ष मेघनाथ यादव की अध्यक्षता में संपन्न कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को सुबह 11 बजे से कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित सम्मेलन में सर्व समाज संगठन के प्रदेश भर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अवसर पर सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सभी समाजों के चयनित विशिष्ट व्यक्ति सम्मानित होंगे।


