राज्य स्तरीय सामाजिक समरसता सम्मेलन 22 फर. को

सिटी रिपोर्टर | भिलाई छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के तत्वावधान में 22 मार्च को राज्य स्तरीय सामाजिक समरसता सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। संगठन अध्यक्ष मेघनाथ यादव की अध्यक्षता में संपन्न कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को सुबह 11 बजे से कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित सम्मेलन में सर्व समाज संगठन के प्रदेश भर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अवसर पर सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सभी समाजों के चयनित विशिष्ट व्यक्तियों और प्रतिभाओं को सामाजिक समरसता अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संगठन के सभी संरक्षक सदस्यों का भी सम्मान किया जाएगा। बैठक में संगठन के प्रदेश संयोजक ब्रम्हदेव पटेल, उपाध्यक्षगण संतकुमार केसकर, घनश्याम देवांगन, अनुरूप साहू, बेनीराम बघेल, मीडिया प्रभारी डॉ. डीपी देशमुख, सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल, कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा आदि उपस्थित थे। सम्मेलन के वैचारिक सत्र में सामाजिक समरसता पर केन्द्रित आलेख पठन और विशिष्ट अतिथियों का उद्बोधन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *