राज सखी सरस मेला और अमृता हाट मेला आज से

भास्कर न्यूज | जालोर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधीन राजीविका की ओर से प्रायोजित राज सखी सरस मेला-2026 तथा महिला अधिकारिता विभाग की ओर से अमृता हाट मेला के पोस्टरों का विमोचन किया। पोस्टर विमोचन मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, कलेक्टर व भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज पुरोहित ने संयुक्त रूप से किया। जिला परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सशक्त विपणन मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक लक्ष्मणसिंह ने बताया कि अमृता हाट मेले में विभिन्न जिलों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने स्थानीय उत्पादों के साथ भाग लेंगी। मेले में स्टॉल भगत सिंह स्टेडियम ग्राउंड में लगाई जाएंगी। 23 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा मेला : राज सखी सरस मेला एवं अमृता हाट मेला इस वर्ष संयुक्त रूप से 23 फरवरी से 1 मार्च तक जालोर के भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित होंगे। मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, वस्त्र एवं अन्य स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *