राणा पूंजा बालक आश्रम छात्रावास सुहापुरा में कई दिनों से पानी की समस्या से छात्र परेशान हैं। छात्र नेता हरीश मीणा ने बताया-बालकों को नहाने के लिए हॉस्टल से बाहर जाकर नहाना पड़ रहा है। पीने एवं खाना बनाने में भी काफी समस्या आ रही थी। जिसको लेकर समस्त छात्रों के साथ मिलकर पंचायत समिति सुहागपुरा प्रधान भरत पारंगी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया। समस्या को देखते हुए प्रधान भरत परागी ने तुरत बीडीओ को अवगत करवाया औरमशीन वाले को फोन लगाकर निर्देश दिए। साथ ही छात्रों को आश्वासन दिया कि कल मंगलवार को दिन में ट्यूबवेल लग जाएगी। प्रधान भरत पारंगी का समस्त छात्र शक्ति की ओर से आभार व्यक्त किया गया।


