बिलासपुर| रिंग रोड 2, नर्मदा नगर स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में गुरुवार को गरीब और जरूरतमंद कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विकलांग सहित 15 जोड़ों का विवाह ब्राह्मणों द्वारा संपन्न कराया गया। श्री नारायणी महिला समिति ने वर वधु को कोट-सूट, लहंगा-लाचा, साड़ियां, मंगलसूत्र, पाजेब-बिछिया, चांदी का सामान, घरेलू बर्तन, कूलर, आलमारी, पंखा और नकद राशि के साथ विदाई दी। समारोह में पूर्व में विवाह हो चुकी कन्याएं भी शामिल रहीं और नए जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।समिति की अमिता खेड़िया, प्रमिला श्याम तुलशयान, सीमा, संगीता, रानू, सुनीता अग्रवाल और अन्य ने कार्यक्रम सफल बनाया।


