रातीबड़ में महिला से मोबाइल झपटा, दो आरोपी हिरासत में:ड्यूटी से घर लौटते वक्त राजोरिया होटल के पास हुई वारदात, सीसीटीवी कैमरों से आए पकड़ में

रातीबड़ इलाके में मंगलवार रात ड्यूटी से घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन झपट लिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय कविता निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मंगलवार रात करीब 8 बजे वह अपने सहकर्मियों के साथ पैदल घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजोरिया होटल के पास पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे घटना की सूचना मिलते ही रातीबड़ पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में बाइक सवार बदमाश साफ नजर आए, जिसके आधार पर उनके हुलिए की पहचान कर ली गई। पुलिस ने देर रात दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने इससे पहले इलाके में ऐसी अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *