रातू स्थित महारानी प्रेम मंजरी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। दो नकाबपोश चोरों ने स्कूल के मुख्य प्रशासनिक भवन के ऊपर और नीचे स्थित कमरों में घुसकर सीसीटीवी कैमरे सहित तीन प्रोजेक्टर की चोरी कर ली। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के अनुसार विद्यालय में इस समय झारखंड बोर्ड और इंटर की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में चोरी की घटना से परीक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। बताया गया है कि दोनों नकाबपोश चोर मुख्य प्रशासनिक भवन में घुसे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी उखाड़कर अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस जांच में जुटी है।


