रातू | थाना क्षेत्र के सिमलिया रिंग रोड से पुलिस ने सोमवार की सुबह बालू लदा हाइवा जेएचज्ञ01डीक्यू 2765 को जब्त किया। हाइवा नगड़ी की ओर से रातू आ रहा था। पुलिस ने हाइवा चालक से बालू से संबंधित कागजात की मांग की। लेकिन चालक कागजात दिखाने में असमर्थ रहा। पुलिस हाइवा को जब्त कर थाना ले आई है। पुलिस छानबीन कर रही है।


