रातें सर्द…24 घंटे में रात का पारा 3.8 डिग्री गिरा:दिन में तेज धूप से मिली राहत, बादल छा सकते, बारिश की संभावना नहीं

शहर का मौसम हर रोज नई करवट ले रहा है। बीते दिनों से रात का पारा लगातार बढ़ रहा और 10 डिग्री के पार बना हुआ था। लेकिन देर रात रात का पारा अचानक 3.8 डिग्री गिरा, जिससे लोगों को रात में ठंडक का एहसास हुआ। देर रात गाड़ियों में ओस की बूंदें जमी नजर आई। अचानक पारा लुढ़कने से लोगों की कंपकपी छूट गई। सीएसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। सुबह के समय मौसम तो साफ रहा लेकिन सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी। दिन में धूप से बढ़ा तापमान जहां एक ओर रात में ठंड बढ़ी। वहीं, सुबह आठ बजे से ही सड़कों पर धूप छा गई। दिन बढ़ते बढ़ते धूप के तेवर के साथ तापमान भी बढ़ता गया। धूप ने आमजन को ठंड से राहत देने के साथ साथ हल्की गर्मी का एहसास कराया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि फरवरी महीने में सबसे ज्यादा है। देर शाम होते ही एक बार फिर सर्द हवाओं ने ठंडक को बढ़ा दिया। धूप निकलेगी, बादल भी छाएंगें मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में हवाओं की गति बढ़ेगी। सुबह व शाम की सर्दी बनी रहेगी। दोपहर के समय तेज धूप निकलेगी। धूप दिन के तापमान को बढ़ाने के साथ साथ गर्मी का एहसास कराएगी। मौसम की बात करें तो दिन गर्म रहेंगे, लेकिन सुबह व रात सर्द रहेंगी। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छा सकते हैं। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले सात दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। तापमान औसत के आसपास बने रहेंगे।
बीते दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 01 फरवरी 8.8 22.6 02 फरवरी 10.8 25.9 03 फरवरी 12.8 19.0 04 फरवरी 10.7 21.3 05 फरवरी 9.9 22.3 06 फरवरी 11.0 23.3 07 फरवरी 12.0 24.8 आठ फरवरी 12.4 25.8 नौ फरवरी 8.6 26.0 (सोर्स – सीएसए मौसम विभाग)
मौसम पूर्वानुमान दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 10 फरवरी 12.0 26.0 11 फरवरी 13.0 26.0 12 फरवरी 12.0 26.0 13 फरवरी 12.0 25.0 14 फरवरी 12.0 25.0 15 फरवरी 13.0 26.0 (सोर्स – आईएमडी)
फरवरी महीने में बीते 15 सालों का तापमान साल – न्यूनतम – अधिकतम 2011 11.3 25.1 2012 9.2 24.4 2013 10.4 23.2 2014 7.9 22.1 2015 12.6 26.1 2016 12.1 26.5 2017 10.5 25.8 2018 10.9 26.4 2019 11 23.4 2020 10.5 23.8 2021 10.9 27.3 2022 9.7 24.7 2023 11.3 28.2 2024 10.4 24.5 2025 11.4 27.6 (सोर्स – सीएसए मौसम विभाग)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *