रात का तापमान 10 डिग्री पहुंचा:हल्के बादलों और धुंध के बीच उत्तरी-हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

जालोर में पिछले कुछ दिनों से हल्के बादल व धुंध के चलते रात के तापमान में फिर बढ़ोतरी होने के साथ गुरुवार को 10 डिग्री दर्ज किया गया है। लेकिन उत्तरी दिशाओं के ओर से आ रही ठंडी हवाओं से ठिठुरन जारी है। वहीं, शुक्रवार सुबह हल्की धुंध छाई रही, जिस कारण सूरज की तपिश भी कम रही है। बता दें कि जालोर-सांचौर में 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री जो इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज होने के साथ ठिठुरन बढ़ी थी। हालांकि उसके बाद आसमान में छाए हल्के बादलों के चलते रात के तापमान में फिर बढ़ोतरी होकर 19 दिसंबर को 10 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तरी दिशाओं की ओर से आ रही ठंडी हवाओं व आसमान में करीब 8- 9 बजे तक छाई धुंध ​​​​से सूरज की तपिश भी कम रही है। जिस कारण जालोर ठिठुरन अभी भी जारी है। शुक्रवार को सुबह आसमान में धूंध छाई रही है। जिसके प्रभाव से जालोर का श्रवणगिरी दुर्ग व कन्यागिरी पहाड़ी पर स्थित सिरे मंदिर भी 9 बजे तक धूुंध की ओट में छिपे रहे है। दिन भर लोग ऊनी वस्त्रों में नजर आए। मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जालोर-सांचोर में अभी रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज कि गई। लेकिन हवाओं के चलते सर्दी का प्रकोप जारी है। वहीं आगामी सप्ताह में पूर्वी भाग में बारिश होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से जालोर-सांचोर में सर्दी का प्रकोप और तेज होने के साथ ही रात- दिन के तापमान में फिर गिरावट होकर 5 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *