अलवर जिले में शनिवार रात करीब नौ बजे तक आसपास में हल्की बूंदाबांदी होती रही। अगले दिन रविवार सुबह भी घने बादल छाए हैं। धूप निकलने के आसार कम हैं। दूसरी बार मावठ होने से दिन में सर्दी बढ़ गई है। लेकिन किसानों को राहत मिली है। दिन का तापमान कई डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। रविवार सुबह भी जिले भर में हल्का कोहरा रहा। लेकिन घने बादल भी छाए रहे। जिस तरह शनिवार को दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। करीब-करीब वैसा ही मौसम बना हुआ है। जिसके कारण दिन में समय सर्दी का असर बढ़ गया। जगह-जगह लोग अलाव के सहारे हैं। ऐसे मौसम में सबसे अधिक दुपहिया वाहन चालकों को सबसे बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के पास जिले में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। वहीं दिन में शीतलहर की कंपकंपी भी है। घने बादल व बूंदाबांदी के बाद दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है। जबकि दो दिन पहले धूप निकलने के दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक चला गया था। हल्का कोहरा सुबह के समय जहां घना कोहरा है वहां वाहन चालकों को परेशानी अधिक है। खासकर हाईवे पर चलने के समय खतरा अधिक होता है। शुक्रवार देर शाम से ही कोहरे का असर शुरू हो गया था। कहीं पर रात 12 भी घने कोहरा रहा। कुछ जगहों पर सुबह कोहरा कम हो गया। दिन में मौसम साफ रहने से फसलों पर पूरी रोनक है।


