रात के 12 बजने के साथ ही आतिशबाजी, हैप्पी न्यू ईयर की गूंज से बाड़मेर शहर गूंज उठा। हर कोई नए साल के जश्न में डूबा नजर आया। रात होने के साथ शुरू हुई पार्टियां तारीख बदलने के साथ परवान पर नजर आई। डीजे और फिल्मों की सॉग पर युवा-युवतियां और बच्चे डांस करते नजर आए। 12 बजे न्यू ईयर सेलिब्रेशन बधाईयों का सिलसिला जारी हो गया। आतिशबाजी के साथ एक-दूसरे को गले मिलकर नए साल की बधाई और शुभकामनाएं दी गई। न्यू ईयर के जश्न में हर कोई डूबा नजर आ आया। शहर में नए वर्ष के आगमन पर जश्न मनाया गया। इसको लेकर रात को ठीक 12 बजे के बाद नए साल के स्वागत में कई होटलों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें कई बाहर की सेलिब्रिटी ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कई रेस्टोरेंट व होटलों में नए साल पर अलग अलग थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें शहर के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इसके अलावा कई स्थानों पर नए साल के जश्न के रूप में सामूहिक गोठों का भी आयोजन किया गया। यह तस्वीर एक निजी होटल की है, यहां पर नए साल का जश्न मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। लोगों ने साल 2025 का वेलकम अपने-अपने तरीके से किया। नए साल में कुछ नया करने का प्रण लेते भी नजर आए। वहीं कुछ लोगों ने बुरी आदतें छोड़ने का प्रण लिया। युवा व कंपल डीजे व फिल्मी गीतों की धुन पर डांस करते नजर आ रहे है।


