रात में कृषि कॉलेज के छात्रों ने कोतवाली घेरा:रैगिंग केस में एबीवीपी नेताओं पर मारपीट का आरोप; एक छात्र घायल

खंडवा कृषि कॉलेज में मंगलवार को रैगिंग से जुड़े विवाद में एबीवीपी नेता की पिटाई का मामला सामने आया था। अब बुधवार रात में एबीवीपी नेताओं ने कॉलेज के छात्रों के साथ मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित छात्रों ने थाना कोतवाली को घेर लिया। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एबीवीपी नेताओं के खिलाफ एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। मारपीट में एक छात्र घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया है। छात्रों ने बताया कि एबीवीपी वाले हमें पीटने की धमकी दे रहे हैं। इनसे हमें खतरा है। छात्रों के अनुसार टीआई अशोक चौहान ने उन्हें सुरक्षा की गारंटी दी थी। दरअसल, बुधवार को कॉलेज के कुछ जूनियर छात्रों ने सीनियरों पर रैगिंग करने के आरोप लगाए थे। जूनियरों ने कहा था कि कॉलेज के सीनियरों द्वारा रैगिंग की जाती है। हमने एबीवीपी वालों को बुलाया तो सीनियरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। एबीवीपी कार्यकर्ता रोहित गवली की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद बुधवार शाम करीब 5 बजे कॉलेज के छात्र एबीवीपी वालों की शिकायत लेकर थाने पहुंचे। थाने से बाहर निकले तो एसएन कॉलेज के पास पीटा छात्रों का आरोप है कि हम जैसी ही थाने के बाहर निकले, एसएन कॉलेज के पास हमें एबीवीपी वालों ने घेर लिया और हॉकी लेकर हमें पीटने लगे। हम जैसे-तैसे जान बचाकर वहां से भागे। घटना के बाद छात्रों ने कहा कि ये लोग हमें मार डालेंगे तब इन्हें गिरफ्तार करोगे क्या। टीआई चौहान ने छात्रों से कहा कि जिन छात्रों को चोट आई है, उनका मेडिकल हो जाने दो, एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजेंगे। इधर, सुरक्षा के मामले में कहा कि छात्रों को कॉलेज के हॉस्टल में सुरक्षा दी गई है। सभी छात्रों को घर तक की सुरक्षा नहीं दी जा सकती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *