रात में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री पर, 18 से बढ़ने के आसार

वेदर रिपोर्टर | भिलाई एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 35 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके कारण हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है। परिणामस्वरूप न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर जारी रह सकता है। हालांकि दोनों तापमानों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम है। इसके प्रभाव से सोमवार को मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 फरवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। रविवार को ट्विनसिटी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह वातावरण में नमी की मात्रा 51 फीसदी और शाम को 35 फीसदी रही। इस दौरान हवा की औसत गति 4 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। मौसम शुष्क रहा। विभाग का अनुमान है कि आगामी 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *