भास्कर न्यूज | जांजगीर थाना जांजगीर पुलिस ने रात्रि में रास्ता रोककर थैला में रखे पैसा को लूट करने वाले आरोपी अनीश सिंह उर्फ छोट्टल अरविंद को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनीश सिंह नवागढ़ का निवासी है और इससे पहले इस मामले के एक अन्य आरोपी अनुप कुमार दाउद उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2024 की रात लगभग 10.30 बजे, प्रार्थी बहोरिक राम राठौर, जो बालाजी पेट्रोल पंप का कर्मचारी है, पेट्रोल पंप से पैसे का थैला लेकर अपने सेठ के घर जा रहा था। इसी दौरान, दीपक ट्रेडर्स और लालू स्वीट्स के पास अनुप कुमार दाउद उर्फ छोटू और अनीश सिंह उर्फ छोट्टल ने रास्ता रोककर उससे पैसे से भरे थैले को लूट लिया और स्कूटी पर बैठकर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में लूट का मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपियों की पतासाजी की। 22 अक्टूबर 2024 को आरोपी अनुप कुमार दाउद उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया और बाद में आरोपी अनीश सिंह उर्फ छोट्टल को भी 20 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया गया। उसने अनुप कुमार के साथ वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।