रात में लड़की आई, सुबह इंजीनियर जला मिला:इटावा में बगल के कमरे में सो रही पत्नी को पता नहीं चला

इटावा में इंजीनियर की जिंदा जलकर मौत हो गई। राघवेंद्र यादव का शव उनके ही घर में जला हुआ मिला। बॉडी के साथ पूरा पलंग जल चुका था। पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलते देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रगति विहार कॉलोनी की है। पुलिस ने पत्नी और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पत्नी ने घर आई एक लड़की पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। राघवेंद्र यादव जिंदल लिमिटेड कंपनी में इंजीनियर थे। उनकी पोस्टिंग दिल्ली में थी। वह 12 साल से पत्नी के साथ दिल्ली में रह रहे थे। उनका इकलौता बेटा है। वह कानपुर में रहकर बीटेक कर रहा है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… पड़ोसी ने धुआं निकलते देखा तो अंदर गईं करीब दोपहर 12 बजे पड़ोस में रहने वाली अनुष्का तिवारी ने राघवेंद्र के घर से धुआं निकलते देखा। इसके बाद वह मौके पर पहुंची। घर का गेट खोलकर अंदर गईं तो एक कमरे में पत्नी किरण यादव मिलीं।
उन्होंने किरण से घर से धुआं निकलने की बात कही। जब चेक किया गया तो धुआं राघवेंद्र के कमरे से आ रहा था। कमरा बाहर से बंद था। कुंडी खोलकर अंदर गए तो इंजीनियर का जला हुआ शव मिला। बॉडी समेत पूरा पलंग जल चुका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 4 दिन पहले ही छुट्‌टी पर आए थे पत्नी ने बताया, मंगलवार को छुट्‌टी लेकर राघवेंद्र मेरे साथ दिल्ली से घर आए थे। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस, क्षेत्रीय अधिकारी सदर रामगोपाल शर्मा, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी के साथ फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की सर्वेलेंस टीम मौके पर पहुंची। पड़ोसियों और पत्नी से मामले की जानकारी ली। रिश्तेदार पर जताया हत्या का शक
राघवेंद्र की पत्नी किरण ने एक रिश्तेदार युवती पर हत्या का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी देने वाली पड़ोसी अनुष्का तिवारी से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है। पति की पहचान की एक लड़की घर आई थी इंजीनियर की पत्नी किरण यादव ने बताया मुझे नहीं पता क्या घटना हुई। एक लड़की आई थी। हम लोगों ने रात को अच्छे से खाना खाया। रात 2 बजे तक सब कुछ ठीक था। हमारे पति की पहचान की लड़की थी। हम नहीं जानते यह कौन है। हमारे पति ने उससे मिलवाया था। उन्होंने उस लड़की को मेला दिखाने के लिए बुलाया था। मेरे बेटे की 21 जनवरी को इंगेजमेंट थी, जिसकी तैयारी में हम लोग लगे हुए थे। 5 मार्च को उसकी शादी की तारीख है। एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया डायल 112 पर कॉलोनी से फोन आया था। फोन पर एक महिला ने जानकारी दी कि पड़ोस में रहने वाले इंजीनियर ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर हमारी टीम पहुंची है। जांच की जा रही है। अभी हत्या या आत्महत्या कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। यह खबर भी पढ़ें… योगी को धमकी देने वाला थाने से लंगड़ाते निकला, हाथ जोड़कर कहा- साहब गलती हो गई…माफ कर दो, सभी धर्मों का सम्मान करूंगा सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने फेसबुक पर लिखा- हिंदुओं यह जो तुम्हारा महाकुंभ आ रहा है, हम मुसलमान चैलेंज करते हैं कि नहीं होने देंगे। चाहे कितने भी सिर कलम करने पड़ जाएं…मुसलमानों जिहाद करो। ये 2025 राम मंदिर का आखिरी साल होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *