भास्कर न्यूज | गुमला शहर से सटे पालकोट रोड स्थित कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप बीती देर रात करीब 12 बजे अज्ञात मालवाहक पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।इस टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।जबकि उसका दोस्त गभीर रूप से घायल हो गया।सूचना के बाद सदर थाना की पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुँच कर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान पालकोट थाना क्षेत्र के तिलईडीह गांव निवासी समीर सोरेंग पिता मंगरा खड़िया के रूप में की गई।जबकि घायल की पहचान सिसई थाना क्षेत्र के महुदा पतरा टोली गांव निवासी दिलीप खड़िया के रूप में की गई। सूचना के बाद दोनो के परिजन सदर अस्पताल पहुंच कर रोने बिलखने लगे। दूसरे दिन शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया।बताया जाता है कि दोनों युवक अपने अपने गांव से परिवार के साथ सदर प्रखंड के बंगरू गांव में आयोजित एक शादी समारोह में हिस्सा लेने आए थे।


