राधिका-अनंत विवाह का एक साल, भव्यता की चर्चा आज भी:पहली सालगिरह पर भी अध्यात्म और धर्म का संगम होगा

एक साल पहले 12 जुलाई को देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट विवाह के सूत्र में बंधे थे। यह एक ऐसा विवाह था, जिसकी चर्चा दुनियाभर में आज भी होती है। यह सामाजिक कार्यक्रम से कहीं अधिक ऐसा सांस्कृतिक आयोजन बन गया, जिसने पूरी दुनिया को भारत की ताकत और आध्यात्मिक संस्कृति की झलक दिखाई। आध्यात्मिकता का सिलसिला जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि अनंत-राधिका शनिवार को अध्यात्म और धर्म को आधार बनाकर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। यही वजह रही कि भव्यता के साथ परंपरा से परिपूर्ण इस इवेंट पर दुनियाभर की नजर रही और यह सोशल मीडिया पर देखा जाने वाला सबसे बड़ा इवेंट रहा। धर्म, आध्यात्मिकता से लगाव और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था के चलते ही अनंत ने अपने 30वें जन्मदिन पर जामनगर से द्वारका तक पदयात्रा की। 29 मार्च से शुरू हुई 170 किमी की यह यात्रा 6 अप्रैल 2024 को पूरी हुई और राधिका उनकी हमसफर रहीं। विवाह से पहले दो प्री-वेडिंग सेरेमनी हुईं। पहली, 1 से 3 मार्च तक जामनगर में, जहां अनंत का प्रिय 3000 एकड़ में फैला प्रोजेक्ट वनतारा है। दूसरी, 29 मई से 2 जून तक इटली से फ्रांस के बीच लग्जरी क्रूज पर शादी में दुनिया भर की हस्तियां आई थीं राधिका-अनंत के विवाह में दुनियाभर की हस्तियों ने भारत की मेहमाननवाजी देखी। हाल के सालों में देश में यह पहला ऐसा विवाह आयोजन रहा, जिसमें ग्लैमर, बिजनेस, बॉलीवुड, हॉलीवुड, राजनीति, आध्यात्म से जुड़ी दुनियाभर की शीर्ष शख्सियतें जुटीं। कार्यक्रम पांच महीने देश-दुनिया के अलग-अलग डेस्टिनेशन पर चले। मुख्य आयोजन 12 जुलाई को मुंबई में हुआ था। ये हस्तियां शादी में आई थीं ये खबर भी पढ़ें… न भूतो न भविष्यति- ग्रैंड वेडिंग से मार्केट को सपोर्ट:अनंत-राधिका का फंक्शन तीन दिन चला, पारंपरिक समारोह में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई 2024 को हुई थी। इस ग्रैंड वेडिंग इवेंट से इकोनॉमिक बूस्ट और लोकल मार्केट को सपोर्ट मिला। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 3 दिन तक फंक्शन चले। पहले दिन शादी, दूसरे दिन शुभ आशीर्वाद और तीसरे दिन मंगल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *