भास्कर न्यूज | कांटाबाजी विश्व प्रसिद्ध रानीपुर झरियाल परिसर में ओडिशा यूनियन ऑफ जानर्लिस्ट की बोलांगीर जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें रानीपुर झरियाल के विकास के लिए 5 सूत्री ज्ञापन स्थानीय विधायक लक्ष्मण बाग को सौंपा गया। जिला अध्यक्ष प्रदीप्त कुमार मिश्र, जिला महासचिव अभय त्रिपाठी, जिला ट्रिब्यूनल अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रभजीत सिंह सलूजा, संजय बेहेरा, जिला सलाहकार आशीष खेतान, जिला पूर्व अध्यक्ष दीपक समजदार, जिला कार्यकारिणी सदस्य पुष्पकेतु बेहेरा, कंवलजीत सिंह माखीजा, दीपक यादव, राज्य सचिव ऋतुराज सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुबोध मेहर, सहित कई सदस्य उपस्थित थे। स्थानीय विधायक लक्ष्मण बाग ने सभी मांग को जायज बताया। इसके क्रियान्वयन हेतु अपनी पूरी कोशिश राज्य सरकार के निकट करने का भरोसा दिया, साथ ही प्रसिद्ध रानीपुर झरियाल जैसी धरोहर की कीर्ति बढ़े, हमने हमारी सरकार द्वारा प्रयास जारी है।


