रानी का बाग के वार्ड नंबर-64 में चलाया सफाई अभियान

अमृतसर | कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देश पर रानी का बाग अधीन आते वार्ड-64 में स्वच्छता व अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा फेंकने वाले लोगों के चालान किए गए। सड़क के बीचों-बीच अवैध रूप से लगाए गए रेहड़ी-फड़ी और ठेलों को हटवाकर सामान जब्त किया गया। यह अभियान डॉ. रमा की निगरानी में चलाया गया। उन्होंने संबंधित विभागों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रखने के निर्देश दिए। दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों से भी अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *